पथरी मे परहेज व इलाज – क्या खाएं और क्या ना खाएं
गुर्दे की पथरी जिसे किडनी स्टोन भी कहते है, इसके मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है| बदलती जीवन शैली और खान पान की गलत आदते गुर्दे की पथरी का मुख्य कारण है| हमारे मूत्र में मौजूद नमक और अन्य खनिजों के संपर्क में आने या मूत्र का रंग गाढ़ा हो जाने पर किडनी के अंदर छोटे छोटे पत्थर बन जाते है| ये छोटे छोटे पत्थर ही गुर्दे की पथरी कहलाते है| (ये भी पढ़े – पथरी का इलाज )
गुर्दे की पथरी छोटी और बड़ी किसी भी आकर की हो सकती है| कुछ पथरी चीनी के दाने की तरह छोटी होती है, तो कुछ पथरी बहुत ज्यादा बड़ी होती है| छोटे आकर की पथरी मूत्र मार्ग से पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है, लेकिन बड़े आकर की पथरी मूत्र मार्ग से निकलने में दिक्कत करती है| अधिकतर बड़े आकर की पथरी मूत्र मार्ग से बाहर नहीं निकल पाती| पथरी का दर्द बहुत तेज होता है| कभी कभी दर्द इतना बढ़ जाता है, कि व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर पाता|
पथरी में कुछ चीजे खानी फायदेमंद होती है, तो कुछ चीजे खाने से परहेज करना चाहिए| अगर आप चाहते है, कि पथरी के असहनीय दर्द से आप बच सके, तो पथरी को बढ़ाने वाली कुछ चीजे खाने से परहेज करे| इस पोस्ट में आप पथरी क्या ना खाये अर्थात थरी में परहेज के बारे में जानेगे|
पथरी मे परहेज (Pathri Me Kya Nahi Khaye)
अधिक सोडियम ना ले – सोडियम शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है, यह हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से बचाता है, लेकिन अगर सोडियम का जरूरत से अधिक सेवन किया जाये, तो यह अनेक बीमारियों का कारण बन जाता है| सोडियम का अधिक सेवन करने से पथरी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी प्रॉब्लम होने लगती है| ऐसे में आपको अधिक नमक, जंक फ़ूड और डिब्बा बंद भोजन से बचना चाहिए|
ऑक्सलेट से परहेज करे – ऑक्सलेट के अधिक सेवन से पथरी का खतरा पैदा हो जाता है, इसीलिए ऑक्सलेट का अधिक सेवन ना करे| पालक और साबुत अनाज जैसी चीजों में ऑक्सलेट की अधिक मात्रा पायी जाती है|
ये भी पढ़े – गले का कैंसर
ये भी पढ़े – ब्लड कैंसर कैसे होता है
अधिक प्रोटीन ना ले – अगर आपको गुर्दे की पथरी है, तो अधिक प्रोटीन का सेवन ना करे| प्रोटीन के अधिक सेवन से गुर्दे की पथरी के बढ़ने के चांस अधिक बढ़ जाते है, इसीलिए पथरी में प्रोटीन के अधिक सेवन से बचे| जो लोग नॉनवेज खाते है, वो लोग मांस और मछली का अधिक सेवन ना करे, क्योंकि मछली और मांस में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है|
बीज वाली सब्जियों से बचे – सब्जियां शरीर के लिए बहुत जरुरी होती है| व्यक्ति को जीवित रहने के लिए जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, वो सभी पोषक तत्व सब्जयों में पाए जाते है| जो लोग गुर्दे की पथरी से पीड़ित है, उन लोगो को बीज वाली सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए| सब्जियों में मौजूद बीज पथरी को बढ़ाने में सहायक होते है| चने, चावल और उड़द जैसी भारी चीजे भी पथरी का कारण होती है, इसीलिए इनके सेवन से भी बचना चाहिए|
कोल्ड ड्रिंक ना पियें – कोल्ड ड्रिंक पीना आजकल युवाओ का सबसे बड़ा शौक है| सॉफ्ट ड्रिंक की बात करे, तो बिना कोल्ड ड्रिंक के कोई पार्टी पूरी नहीं होती, लेकिन क्या आप जानते है, कोल्ड ड्रिंक पीने का आपका ये शौक आपके लिए जानलेवा हो सकता है| जी हां, कोल्ड ड्रिंक पीने से लिवर, किडनी, दिल और दांतो पर बुरा असर होता है| कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो गुर्दे की पथरी को बढा देता है| इसीलिए अगर आपको गुर्दे की पथरी है, या आप चाहते है, कि आपको गुर्दे की पथरी ना हो, तो कोल्ड ड्रिंक को भूल जाये|
अधिक विटामिन सी ना ले – सेहतमंद शरीर के लिए विटामिन सी की उपयुक्त मात्रा का होना जरुरी है| लेकिन अगर विटामिन सी का अधिक मात्रा में सेवन किया जाये, तो यह पथरी होने का कारण बन जाता है| अगर विटामिन सी का सेवन अनुकूल मात्रा में किया जाये, तो यह शरीर में पथरी बनने के खतरे को कम कर देता है, इसीलिए विटामिन सी का सेवन उपयुक्त मात्रा में ही करे|
पथरी में अन्य चीजों का परहेज
- काली चाय (Black Tea)
- समुद्री भोजन (Seafood)
- संतरे का रस (Orange Juice)
- चॉकलेट्स (Chocolates)
- नमक की सीमित मात्रा (Limited Salt)
- चिकन (Chicken)
इस पोस्ट में आपने पथरी मे परहेज के बारे में जाना| इस पोस्ट को पढ़कर आपको पथरी को बढ़ने से रोकने में काफी मदद मिलेगी| आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताये| अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल हमसे पूछना है, तो आप कमेंट के माध्यम से अपना सवाल हमसे पूछ सकते है|
ये भी पढ़े – गर्भाशय कैंसर के लक्षण
ये भी पढ़े – पेट के कैंसर के लक्षण