चेहरे पर दाने के उपाय के लिए 10 घरेलू नुस्खे
चेहरे पर दाने के उपाय – चेहरे पर दाने होना आजकल एक सामान्य समस्या बन गयी है, इसका कारण कही ना कही हमारी खराब जीवन शैली भी है| चेहरे पर धूल मिट्टी के कण जमा होने के कारण और चेहरे की सही तरीके से सफाई ना होने के कारण भी चेहरे पर दाने निकलने लगते है| चेहरे का बहुत अधिक ड्राई और तैलीय होना भी दाने होने का कारण होता है| चेहरे पर दाने होने से चेहरे की खूबसूरती ख़त्म हो जाती है| अगर लम्बे समय तक इन दानो का इलाज ना कराया जाये, तो कभी कभी इनके कारण चेहरे पर गड्ढे भी पड़ने लगते है|(ये भी पढ़े – कब्ज का इलाज)
अगर आपके चेहरे पर दाने है और आप चेहरे पर दाने के उपाय ढूंढ रहे है, तो यह पोस्ट आपके काम की है| इस पोस्ट में हम आपको दाने का घरेलू इलाज करने के उपाय बतायेगे| तो चलिए पोस्ट को आगे बढ़ाये और जाने चेहरे पर दाने का इलाज कैसे करे|
चेहरे के दाने का इलाज करने के घरेलू उपाय –
तुलसी (Basil) – तुलसी में चेहरे के दाने निकालकर चेहरे को सुन्दर बनाने का गुण होता है| तुलसी के पत्तो को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना ले| अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए| तुलसी का पेस्ट लगाने से चेहरे के दाने साफ़ हो जायेगे| अगर आप चाहे तो तुलसी के पत्तियों को चबाकर खा भी सकते है| तुलसी के पत्ते खाने से दानो के साथ साथ अनेक प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है|
गाय का दूध (Cow’s milk) – चेहेर पर दाने होने का कारण चेहरे की अंदुरनी परत में जमी गन्दगी है| चेहरे की अंदुरनी सफाई करने और दाने हटाने के लिए गाय के दूध में रुई भिगोकर चेहरे की सफाई करे| इससे चेहेर की अच्छे से सफाई हो जाएगी और स्किन पर ग्लो पर आयेगा|
नीम (Azadirachta indica) – चेहरे से दाने हटाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी किया जाता है| नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाए| रोजाना ऐसा कुछ दिनों तक करने से चेहरे के दाने खत्म हो जायेगे| इसके साथ ही नीम के पत्तो को पानी में उबालकर उस पानी को छानकर बोतल में भर ले| चेहरा धुलने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करे|
पुदीना (Mint) – पुदीना दाने और दानो में होने वाली जलन को कम करने का काम करता है| पुदीने को पीसकर स्किन पर लगाए और कुछ देर बाद साफ पानी से स्किन धो ले| नियमित रूप से ऐसा करने से दाने की समस्या खत्म हो जायेगी| इसके साथ ही स्किन से सभी प्रकर के दाग, धब्बे और फुंसिया दूर हो जायेगी|
मुल्तानी मिट्टी (Multani Clay) – मुल्तानी मिट्टी में नीम पाउडर और गुलाब जल मिलकर लेप तैयार कर ले| अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाए और 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले| चेहरे के दाने हटाने और चेहरे की रंगत को निखारने का ये बढ़िया घरेलू उपाय है|
एलोवेरा (Aloe Vera) – चेहरे के दाने ठीक करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करे| एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलकर चेहरे पर लगाए| लगाने के आधे घंटे बाद साफ़ पानी से मुँह धो ले| रोजाना एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे के दाने ठीक हो जायेगे और चेहरे पर पहले से दुगना निखार आयेगा|
खीरा (Cucumber) – गर्मी के कारण भी चेहरे पर दाने निकलने लगते है| गर्मी के कारण निकलने दाने हटाने के लिए खीरे का इस्तेमाल करे| खीरा स्किन को शीतलता प्रदान करता है| दाने हटाने के लिए खीरे को पीसकर चेहरे पर लगाये| इससे चेहरे पर निकले दाने धीरे धीरे साफ हो जायेगे|
नींबू (Lemon) – नींबू के रस में बेसन मिलकर पतला पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएँ| इस पेस्ट के इस्तेमाल से चेहरे पर निकलने दाने खत्म हो जायेगे| अगर आप रोजाना इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाना शुरू करेंगे, तो आपकी त्वचा पर कभी दाने नहीं निकलेंगे| त्वचा की अंदुरनी सफाई के लिए यह बढ़िया उपाय है|
गुलाब जल (Rose Water) – स्किन प्रॉब्लम और दानो की समस्या से बचने के लिए रात को सोने से पहले त्वचा की सफाई करना बहुत जरुरी है| सोने से पहले स्किन की अच्छी तरह सफाई कर ले| उसके बाद स्किन पर गुलाबजल में नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर लगाए| रोजाना इस घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से चेहरे पर निकले दाने ठीक हो जायेगे और चेहरे की सुंदरता में पहले से अधिक निखार आयेगा|
इस स्वास्थ्य सम्बन्धी लेख में आपने चेहरे पर दाने के उपाय के घरेलू नुस्खों के बारे में जाना| चेहरे से दाने हटाने के लिए ये नुस्खे आप www.ilajnuskhe.com/ पर पढ़ रहे थे| आपको इस पोस्ट कैसी लगी और इस पोस्ट से आपको किस प्रकार फायदा हुआ, इसके बारे में हमें कमेंट करके बतायें|